‘वेस्ट साइड स्टोरी’ की रीमेक बना रहे हैं स्टीवन

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

-रीमेक में भी होंगी अभिनेत्री रीता मोरेनो
मुंबई (ईएमएस)। हॉलीवुड के फिल्म निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ की रीमेक बना रहे हैं। इस रीमेक फिल्म में भी जानी मानी अभिनेत्री और ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ की कलाकार रीता मोरेनो अभिनय करती नजर आयेंगी। हालांकि स्पीलबर्ग की फिल्म में उनका किरदार अलग होगा। स्पीलबर्ग की फिल्म में मोरेनो वैलेंटीना का किरदार निभायेंगी। यह किरदार पुरानी फिल्म के डॉक किरदार का नया रूप है। पुरानी ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ का किरदार डॉक कॉर्नर स्टोर का मालिक है, जहां फिल्म का मुख्य किरदार टोनी काम करता है। मोरेनो ने कहा, ‘‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपनी ही फिल्म की रीमेक का हिस्सा बनूंगी।’’ ‘एंजल्स इन अमेरिका’ के पटकथा लेखक टोनी कुशनर ने नयी ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ की कहानी लिखी है। ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ एक संगीतमय फिल्म है। इसकी मूल कहानी विलियम शेक्सपीयर की ‘रोमियो जूलियट’ से प्रेरित है। फिल्म की कहानी जेट्स और शार्क्स नामक दो विरोधी गिरोहों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू होगी।रिपोर्ट के अनुसार 1961 की इस फिल्म के लिये मोरेनो ने अकादमी पुरस्कार जीता था। फिल्म में उन्होंने अनिता का किरदार निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *