(उज्जैन) राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा एसीएबीसी

Uncategorized

प्रशिक्षण हेतु कृषि विषय के युवाओं से 14 दिसम्बर तक आवेदन-पत्र आमंत्रित
उज्जैन (इएमएस)। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा नाबार्ड की सहभागिता से एग्री क्लीनिक एण्ड एग्री-बिजनेस सेन्टर स्थापनार्थ प्रशिक्षण का आयोजन मैनेज नोडल संस्थान उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) में किया जा रहा है। कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं दुग्ध उत्पादन आधारित उद्योग व्यवसाय स्थापित करने में रूचि रखने वाले युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। आवेदन करने के लिये न्यूनतम योग्यता कृषि विषय में हायर सेकन्डरी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन-पत्र की अंतिम तिथि 14 दिसम्बर निर्धारित है। कृषि विषय में उच्च शिक्षित स्नातक अथवा स्नातकोत्तर युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। दो माह के निःशुल्क रहवासीय प्रशिक्षण पश्चात एग्री क्लीनिक, एग्री बिजनेस सेन्टर, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग या अन्य कृषि आधारित व्यवसाय हेतु नाबार्ड पुनर्वित्तपोषित योजनांतर्गत बैंकों के माध्यम से 20 लाख रूपये तक ऋण की सुविधा है। प्रशिक्षण हेतु आवेदकों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। आवेदन एवं अन्य जानकारी हेतु श्री शरद मिश्रा नोडल अधिकारी मैनेज से सेडमैप मुख्यालय 16-ए अरेरा हिल्स भोपाल में कार्यालयीन समय पर दूरभाष क्रमांक 0755-4000905 अथवा मोबाईन नम्बर 9340205525 पर संपर्क किया जा सकता है।
ईएमएस/मोहने/ 05 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *