ज़हीर इकबाल की बर्थडे प्लानिंग्स

Uncategorized

नोटबुक अभिनेता जहीर इकबाल जो जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, वे आज अपना जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जहीर अपनी पहली फिल्म के लिए एक महीने से भी अधिक समय तक कश्मीर में शूटिंग कर रहे थे और अब शूटिंग ख़त्म करने के बाद वापस आ गए हैं। अभिनेता के एक नजदीकी सूत्र की मानें तो “जहीर का बर्थडे बैश सितारों से जड़ा होने जा रहा है। अभिनेता ने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए उपनगर में एक भव्य पार्टी देने का फैसला किया है। उनके मेंटर सलमान खान और अन्य सेलेब्रिटीज़ जैसे सोनाक्षी सिन्हा, डेज़ी शाह, आयुष शर्मा और अन्य कई कलाकारों के इस जश्न में शामिल होने की उम्मीद है।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *