इथोपिया में ग्रेनेड विस्फोट में दो बच्चों की मौत

FEATURED ताज़ा खबर

अदीस अबाबा 05 दिसंबर(शिन्हुआ) इथोपिया के उत्तरी अम्हारा प्रांत में एक ग्रेनेड विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गयी। सरकार से सम्बद्ध मीडिया फना ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेट(एफबीसी) ने मंगलवार को यह रिपोर्ट दी।
एफबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अम्हारा के सेंट्रल गोडर जोन के प्रमुख पुलिस अधिकारी इनयेव जेवडी ने बताया कि मंगलवार सुबह यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक स्कूल के मैदान के समीप लावारिस पड़े ग्रेनेड पर बच्चों का पैर पड़ा।
इस दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ग्रेनेड कहां बनाया गया और यह इस क्षेत्र में कैसे पहुंचा।
नीरज
शिन्हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *