योगी ने की मोदी से मुलाकात

FEATURED ताज़ा खबर

नयी दिल्ली 06 दिसंबर (वार्ता) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वह कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलेंगे।

सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को बुलंदशहर हिंसा की स्थिति से अवगत कराया और प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात का आधिकारिक ब्यौरा नहीं दिया गया है।
योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को श्री काेविंद से मुलाकात करेंगे।
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *