सारा स्‍कूल ही मेरा फैन है: कुल्‍फी

FEATURED

 ‘कुल्‍फी कुमार बाजेवाला’ में कुल्‍फी के किरदार में नज़र आ रहीं, आकृति शर्मा ने बहुत ही दिलचस्‍प वाकया सुनाया, जहां उन्‍होंने देखा कि सारा स्‍कूल ही उनका फैन है और उनका ऑटोग्राफ लेना चाहता है।

कुल्‍फी अब हर घर में पहचानी जाने लगी है, जहां दर्शक गाते हैं, मुस्‍कुराते हैं और उस बाल कलाकार के साथ रोते भी हैं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, कुल्‍फी के आंसू अब यह जानने के बाद आखिरकार थमने वाले हैं, उसके असली पिता कौन हैं। इस शो की शूटिंग के दौरान उन्‍हें स्‍कूल और एक्‍जाम के बीच में भी चक्‍कर लगाने पड़ रहे हैं। स्‍कूल में अपने एक अनुभव के बारे में बताते हुए आकृति ने कहा, ‘’जब मैं कुछ हफ्तों पहले स्‍कूल गयी, पूरा स्‍कूल मेरी क्‍लास के बाहर ऑटोग्राफ और तस्‍वीरें लेने के लिये इंतजार कर रहा था। मैं उनकी प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुश हो गयी थी और मैंने एक-एक करके सबसे मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *