ऊंचाई के डर से लड़ गए रेहान रॉय!

FEATURED मध्य प्रदेश

 शो ‘गुड्डन … तुमसे ना हो पाएगा’ एक ऐसा शो है, जो दर्शकों से कहता है कि वे दूसरों की इस राय के आगे कभी न झुकें कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं!  शो के लीड विलेन रेहान रॉय ने भी यह साबित कर दिया कि आप अपने डर पर जीत हासिल करके कुछ भी पा सकते हैं।  रेहान को एक्रोफोबिया है यानी उन्हें ज्यादा ऊंचाई से डर लगता है लेकिन हाल ही में इस शो के कुछ दृश्यों की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने इस डर पर काबू पा लिया।

इस शो के आने वाले एपिसोड्स में इंस्पेक्टर पर्व और सिद्धी (गरिमा) के बीच उनके घर की छत पर जबर्दस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। इस दृश्य के लिए रेहान को छत के एक छोर पर खड़े रहना था लेकिन ऊंचाई से डर के चलते उनके लिए इस दृश्य को परफॉर्म करना बेहद मुश्किल हो रहा था। रेहान ने कहा, ‘‘दूसरे इंसानों की तरह मेरा भी एक डर है। मुझे ऊंचाइयों से डर लगता है लेकिन कभी-कभी उस डर का सामना करना हमारे लिए जरूरी हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *