वैभव और अनमोल ने दिल्ली को हार से बचाया

Uncategorized

नयी दिल्ली, 06 दिसम्बर (वार्ता) युवा प्रतिभाशाली बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव कांडपाल (215) के शानदार दोहरे शतक और अनमोल शर्मा (104) के अविजित शतक की बदौलत दिल्ली ने महाराष्ट्र के खिलाफ उसी के घर में कूच बिहार अंडर-19 टूर्नामेंट के मुकाबले में अपनी हार बचा ली और उसे एक अंक से संतोष करना पड़ा।

दिल्ली की पहली पारी 311 रन के जबाब में महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 583 रन बनाकर घोषित कर दी थी। 272 रनों से पिछड़ने के बाद दिल्ली ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 469 रन बनाये और मैच ड्रा करा लिया।
दिल्ली के अब 3 मैचों में आठ अंक हो गए है और वह ग्रुप में अभी नौंवें स्थान पर है। दिल्ली का अगला मैच बड़ौदा से दिल्ली के स्टीफन मैदान पर 24 दिसम्बर से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *