अमित शाह कल जायेंगे कोलकाता

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

नयी दिल्ली, 07 दिस्मबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की रथ यात्रा पर रोक लगाये जाने से आहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कल कोलकाता में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
श्री शाह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी की रथ यात्रा पर रोक की लडाई अदालत में लड़ी जायेगी लेकिन वह कल पार्टी के कोलकाता में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे ।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की रथ यात्रा को स्थगित किया गया है और उचित समय पर राज्य में तीनों स्थानों से उसकी शुरुआत की जायेगी ।
उल्लेखनीय है कि भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी और संगठन के विस्तार को लेकर आज से रथ यात्रा शुरु करने वाली थी लेकिन न्यायालय ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर इस राेक लगा दी है ।
अरुण सचिन
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *