पिता की हत्या के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार

मध्य प्रदेश

नीमच, 07 दिसम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी ने आज बताया कि 19 नवम्बर को ग्राम बरडावदा के एक खेत में कन्हैयालाल धाकड़ का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के पुत्र लाभचंद (28) से पूछताछ की जाने पर उसने पिता की हत्या का अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि वह कोई काम-धंधा नहीं कर रहा था। इसके चलते उसके पिता आये दिन उसे डांटते थे। 15 नवम्बर को इसी स्थिति में उसने गुस्से में आकर पिता के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद उसकी मां कंचन बाई और दोस्त चुन्नीलाल के साथ मिल कर पिता के शव को खेत में उगे पौधों के बीच छिपा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सं गरिमा
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *