266 बोतल विदेशी शराब बरामद , पांच गिरफ्तार

Uncategorized

गोपालगंज 09 दिसंबर (वार्ता) बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 पर उत्पाद विभाग ने पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर 266 बोतल विदेशी शराब बरामद की है।
उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर बेलवा गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 पर एक कार को रोककर तलाशी ली गयी। इस दौरान कार से हरियाणा निर्मित 266 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है।
श्री प्रियरंजन ने बताया कि कार पर सवार पांच शराब कारोबारी अविराम चौबे , उमेश शर्मा , छोटे लाल कुश्वाहा , राजा बाबू , उमेश परवत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सं प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *