हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Uncategorized

सुपौल 09 दिसंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के भेलाही गांव के निकट से पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि भेलाही गांव के निकट कल रात सुपौल-वीणा रोड पर वाहन जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और कुछ कारतूस बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान सुपौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 निवासी अरविंद यादव के रूप में की गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सं प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *