(इन्दौर) सहर्ष, अथर्व, आदर्श, ऐशनी, सेजरीना व आस्था को एकल ख‍िताब –

ताज़ा खबर

इन्दौर (ईएमएस)। इन्दौर टेनिस क्लब द्वारा आयोजित एमरल्ड कप इंदौर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में सहर्ष सहारा, अथर्व येलो, आदर्श बनोधा ने बालक वर्ग में तथा ऐशनी पाठक, सेजरीना बेंजमिन, आस्था पटेल ने बालिका वर्ग का एकल ख‍िताब जीता। पुरूष युगल में हर्ष‍िल शर्मा एवं उदितराज राठौर ने बालिका वर्ग का एकल ख‍िताब जीता। पुरूष युगल में हर्ष‍िल शर्मा एवं उदितराज राठौर ने ख‍िताबी जीत दर्ज की। स्पर्धा का समापन समारोह बीसीएम हाईट्स के निदेशक राजेश मेहता के मुख्य आतिथ्य एवं एम.आय. कुरैशी के विशेष आतिथ्य में हुआ। समारोह में मुक्तेश्वर सिंह, अनिल धूपर भी उपस्थ‍ित थे। संचालन अर्जुन धूपर ने किया। फायनल मुकाबले के परिणाम इस प्रकार है :-
बालक एकल (अंडर-11) – सहर्ष सहरा (डेली कॉलेज) वि.वि. आरव पटेल (एमरल्ड हाईट्स), बालक एकल (अंडर-15) – अथर्व येलो (डेली कॉलेज) वि.वि. तवनीत मुंदरा (एनडीपीएस), बालक एकल (अंडर-19) – आदर्श बनोधा (अभय प्रशाल) वि.वि. प्रथमादित्य सिंह डोडीया (डेली कॉलेज), बालिका एकल (अंडर-11) – ऐशनी पाठक (आयटीसी) वि.वि. आशना गोयल (श‍िशुकुंज), बालिका एकल (अंडर-15) – सेजरीना बेजंमिन (एमरल्ड हाईट्स) वि.वि. अनुष्का अहलावत (आर्मी स्कूल), बालिका एकल (अंडर-19) – आस्था पटेल (एमरल्ड हाईट्स) वि.वि. याशना मनोचा (डेली कॉलेज), पुरूष युगल – हर्ष‍िल शर्मा-उदितराज राठौर (डेली कॉलेज) वि.वि; अर्जुन धूपर-प्रीतक सेढ़ी (यशवंत क्लब)।
उमेश/पीएम/9 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *