जैव ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे मध्यप्रदेश और कर्नाटक

मध्य प्रदेश

:: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कर्नाटक राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर की भेंट ::
इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कर्नाटक राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष एस.ई. सुधींद्र ने गुरुवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर भेंट की। दोनों राज्यों के बीच जैव ऊर्जा के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति बनी है।
मुलाकात के दौरान, सुधींद्र ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मध्यप्रदेश में जैव ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने कर्नाटक राज्य में प्रस्तावित जैव ऊर्जा नीति और आगामी कार्य योजना के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।
सुधींद्र ने दोनों राज्यों के मध्य जैव ऊर्जा संबंधी विभिन्न आयामों में सहयोग करने की इच्छा जताई। इस पर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वा