(नई ‎दिल्ली) लैंड रोवर ने डिस्कवरी स्पोर्ट का नया संस्करण भारतीय बाजार में पेश ‎किया

FEATURED व्यापार

नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। जगुआर लैंड रोवर ने अपनी एसयूवी कार डिस्कवरी स्पोर्ट का नवीनतम संस्करण भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी शोरूम में कीमत 44.68 लाख रुपए है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि डिस्कवरी स्पोर्ट 2019 के हर मॉडल में अब नए फीचर होंगे। यह वाहन की क्षमताओं को बढ़ाकर इसे वास्तविक साहसिक क्षमता देंगे। कंपनी के भारतीय परिचालन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा ‎कि डिस्कवरी स्पोर्ट के 2019 के मॉडल में ग्राहकों को अब अधिक और बेहतर क्षमता के विकल्प मिलेंगे। कंपनी देशभर में अपने 27 अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से वाहन की बिक्री करती है।
सतीश मोरे/12‎‎दिसंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *