कुणाल अपनी असल जिंदगी के प्रेरणा से मिले!

FEATURED TOP STORIES Uncategorized

मुंबई के इंडियन आइडल 10 के बहुप्रतिभावान प्रतियोगी, कुणाल पंडित के लिए यह सपना होने जैसा पल होगा, जब प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकात—प्यारेलाल जोड़ी के प्यारेलाल जी ने स्टेज की शोभा बढ़ाएंगे। भारत के संगीत उद्योग के महारथी प्यारेलाल जी ने शो में उपस्थिति दर्ज कराकर जज, प्रतिभागियों और दर्शकों सहित सभी को अभिभूत कर दिया। कुणाल पंडित ने प्रसिद्ध गीत ‘आज मौसम बड़ा बेईमान है’ पर अद्भुत परफॉर्मेंस दी और सभी को प्रभावित किया।

कुणाल पंडित ने बताया कि वह लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का सबसे बड़ा प्रशंसक है जिसके बाद मनीष पॉल ने कुणाल के साथ दिलचस्प संगीत क्विज़ प्रश्नोत्तरी खेला। प्यारेलाल जी और जजों को सुखद आश्चर्य हुआ क्योंकि कुणाल ने सभी उत्तरों को सही जवाब दिया और प्यारेलाल जी से उनकी की हिट फिल्म ‘बॉबी’ का आर्टोग्राफ किया गया ग्रामोफोन एलपी प्राप्त किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *