अपनी फिल्म ‘माऊली’ की वजह से रितेश देशमुख की बढी लोकप्रियता

Uncategorized

इन दिनों अभिनेता रितेश देशमुख अपनी फिल्म माऊली के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी के चलते उनकी फैन फॉलोविंग भी बढ गयी हैं। और रितेश देशमुख को स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर लोकप्रियता के दस पायदान चढने में मदद हुई हैं।

माऊली के प्रमोशन की शुरूआत होने से पहले स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट्स पर रितेश की रैंकिंग 19 थी। और अब वह लोकप्रिय अभिनेताओं के सूची में 9 वे स्थान पर हैं। यह आंकडे अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया व्दारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं।

 स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं, “रितेश की लोकप्रियता बढने से पता चलता हैं, की, देशभर में मराठी सिनेमा देखनेवाले दर्शकों में रितेश देशमुख की काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग हैं। माऊली फिल्म के प्रमोशन की वजह से सोशल, वायरल और डिजिटल प्लेटफार्मों में रितेश की लोकप्रियता में काफी वृध्दी हुई है। “

अश्वनी कौल जानकारी देते हुए कहते हैं,“ 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 से अधिक समाचार स्रोतों से यह रैंकिंग उपलब्ध होती हैं। यह नंबर फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, वायरल न्यूज, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सैकड़ों स्रोतों से उठाए गए हैं और फिर कई अत्याधुनिक एल्गोरिदम इस विशाल डेटा की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। जिससे बॉलीवुड सितारों के स्कोर और रैंकिंग तक हम पहुंच पाते हैं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *