(इन्दौर) गोराकुंड के प्राचीन जानकीनाथ मंदिर पर धूमधाम से हुआ राम-जानकी विवाह –

इंदौर

इन्दौर (ईएमएस)। सीतलामाता बाजार, गोराकुंड स्थित प्राचीन श्री जानकीनाथ मंदिर पर आज शाम श्री माहेश्वरी पंचायती ट्रस्ट की मेजबानी में आचार्य पं. नारायणदत्त शास्त्री के निर्देशन में राम-जानकी विवाह का गरिमापूर्ण आयोजन धूमधाम से किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सी. बाहेती एवं मंत्री अमरीश दम्माणी ने बताया कि इस अवसर पर शहर के इस प्राचीन मंदिर में भगवान राम एवं सीताजी के विग्रह का आकर्षक पुष्पबंगला श्रृंगारित कर विवाह के बधाई गीत भी गाए गए और आचार्यश्री के निर्देशन में शुभ लग्न भी हुए। आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शर्मा दंपत्ति इस उत्सव के मुख्य यजमान थे, जिन्होंने पूर्ण विधि-विधान से भगवान का विवाह कराया। विवाह उत्सव के लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया था।
उमेश/पीएम/12 दिसम्बर 2018

संलग्न चित्र – गोराकुंड स्थित जानकीनाथ मंदिर पर राम-जानकी विवाह के लिए श्रृंगारित पुष्पबंगला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *