शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से दिया त्यागपत्र

इंदौर

भोपाल, 12 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंद्रहवें विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पराजय की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

श्री चौहान लगभग सवा ग्यारह बजे राजभवन पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंप दिया। त्यागपत्र सौंपने के बाद राजभवन के बाहर श्री चौहान ने पत्रकारों से कहा कि अब वे मुक्त हो गए हैं। चुनाव में जनता ने भाजपा को कांग्रेस की तुलना में ज्यादा वोट दिए, लेकिन संख्या बल के आगे वे नतमस्तक हैं और अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।
श्री चौहान ने कहा कि भाजपा की पराजय की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ उनकी है। इसलिए भाजपा ने सरकार के गठन का दावा पेश नहीं करने का निर्णय लिया है।
इसके पहले श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास में चुनाव नतीजों के बाद पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हुए और कहा कि वे अपना त्यागपत्र देने राजभवन जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *