महापौर मालती राय ने शरद पूर्णिमा पर चल समारोह का किया शुभारंभ

इंदौर

भोपाल । शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को महापौर श्रीमती मालती राय ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चल समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद वे चल समारोह में भी शामिल हुईं।
आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष श्रीमती विनीता सोनी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, चेतन भार्गव, आशीष ठाकुर, अवनि शर्मा, शरण खटीक और नारायण कुशवाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।