इलायची और पंचम की प्रेम कहानी खत्‍म

Uncategorized

शो ‘जीजाजी छत पर हैं’ दर्शकों को इस शो के चहेते किरदारों पंचम और इलायची के बीच नई प्‍यार की चिंगारी से रोमांचित करने वाला है। पंचम और इलायची आखिरकार एक-दूसरे के लिये अपने दिल की बात जाहिर कर देते हैं। इसके आगामी ट्रैक में मुरारी को एक चिट्टी मिलती है, जिसमें इलायची के लिये पंचम क्‍या महसूस करता है सारी बातें लिखी हुई हैं।

इस नये-नये प्‍यार से बेखबर छोटे, मुरारी के कहने पर इलायची के लिये काफी अच्‍छे रिश्‍ते लेकर आ रहा है। इससे परेशान होकर इलायची, पंचम से कहती है कि वह उसके पिता का सामना करे और उन दोनों के बारे में सच्‍चाई बता दे। इसके लिये वह इलायची को अपने दिल की बात जाहिर करते हुए एक चिट्ठी लिखता है। यह चिट्ठी छत से गिरते हुए मुरारी के हाथों में गिर जाती है। उस समय ड्रामे में ट्विस्‍ट आ जाता है जब एक दंपती शादी की बात करने के लिये इलायची से मिलने आते हैं और उसे उस लड़की के रूप में पहचान लेते हैं जिसने पंचम को थियेटर में किस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *