चंचल ने कराई बोटेड लिप सर्जरी

Uncategorized

कॉमेडी शो, ‘बीचवाले- बापू देख रहा है’ ने अपने वास्‍तविक कंटेंट से दर्शकों को बांधे रखा है। इसका आगामी ट्रैक कॉस्‍मैटिक सर्जरी के मुद्दे को दिखायेगा, क्‍योंकि चंचल (अनाया खरे) बोटेड लिप जॉब के साइड इफेक्‍ट को झेल रही है।

बॉबी का ध्‍यान उसकी तरफ नहीं होने से चंचल परेशान हो जाती है, वह आकर्षक दिखने के लिये कई सारे हथकंडे अपनाती है। इस सीरीज में वह पहली बार वेस्‍टर्न ड्रेस भी पहनती है। उसकी सारी कोशिशों के बावजूद, उसे बॉबी की तारीफ नहीं मिलती। उसकी लापरवाही से उसे दुख पहुंचता है, तो वह तुरंत ही होंठों को बेहतर बनाने की थैरेपी लेने की रूबी की सलाह को मान लेती है। हालांकि, थैरेपी के बाद अपने नये लुक को देखकर चंचल काफी खुश हो जाती है, लेकिन रात के बाद होंठ के सूज जाने से वह निराश हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *