‘चालबाज’ में श्रीदेवी के साथ काम करने का ऑफर मिला था’- अनिल कपूर

Uncategorized

श्रीदेवी के करिश्‍माई सफर को याद करने के लिये, अनिल कपूर, जितेंद्र के साथ स्‍टारप्‍लस के ‘डांस प्‍लस’ 4 पर पहुंचे। अनिल ने एक मजेदार बात बताई, जिसने कि हर किसी को हैरान कर दिया। अनिल ने कहा कि पहले तो उन्‍हें श्रीदेवी के सबसे बड़े ब्‍लॉकबस्‍टर में से एक ‘चालबाज’ में  अपोजिट काम करने का ऑफर मिला था। उन्‍होंने कहा, ‘‘श्रीदेवीजी एक कम्‍प्‍लीट एंटरटेनर थीं, वह अपने दमदार व्‍यक्तित्‍व से पूरे परदे पर छा सकती थीं। जब मुझे ‘चालबाज’ ऑफर हुई थी, तो मैंने सोचा कि मुझे श्रीदेवीजी के सामने क्‍या करने का मौका मिलेगा, जोकि उस फिल्‍म में डबल रोल में सारी चीजें कर रही थीं। एक कलाकार के तौर पर मुझे थोड़ा संकोच महसूस हुआ, इसलिये मैंने फिल्‍म करने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *