राफेल सौदे की संयुक्त संसदीय समिति से हो जांच : तेजस्वी

ताज़ा खबर

पटना 14 दिसंबर (वार्ता) बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राफेल सौदा मामले में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत नरेन्द्र मोदी सरकार को उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट दिये जाने के बाद इसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की है।
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज यहां दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी के साथ ही अन्य विपक्षी दल इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराये जाने की मांग करते रहे हैं। राफेल सौदे में गड़बड़ी नहीं की गयी है, यह संयुक्त संसदीय समिति से जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
श्री यादव ने कहा कि राफेल सौदे में केन्द्र सरकार और भाजपा क्या कहती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि केन्द्र सरकार और भाजपा को लगता है कि इस सौदे में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुयी है तो फिर संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने से क्यों भाग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *