अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में दो की मृत्यु, दो घायल

FEATURED

अंबेडकरनगर 15 दिसम्बर(वार्ता)उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर के अहिरौली क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराने से दो लाेगों की मृत्यु हो गयी तथा दो बच्चे घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुल्तानपुर के अखंडनगर क्षेत्र के बिलवाई गांव निवासी राजेंद्र गिरी (38) और उनकी बहन सीता (35) परिवार के दो बच्चों के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। इस बीच अंबेडकरनगर -अयोध्या मार्ग पर तिवारीपुर गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकरायी । इस हादसे में राजेंद्र गिरी तथा सीता की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।
उन्होने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये है।
भंडारी
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *