सोना 10 रुपये लुढ़का, चाँदी 200 रुपये सस्ती

Uncategorized

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग नरम पड़ने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज करता हुआ 10 रुपये लुढ़ककर 32,190 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया, इस बीच औद्योगिक माँग घटने से चाँदी भी 200 रुपये उतरकर 38,400 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर अाज 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,239.50डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.30 डॉलर की गिरावट में 1,244.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने और फेड रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दर बढाये जाने की संभावना के कारण पीली धातु पर दबाव बना है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 14.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।
शेखर
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *