(नई दिल्ली) जेएनयू को राजनीतिक अखाड़ा न बनाएं शिक्षक

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रशासन ने छात्र और शिक्षक संघ पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। जेएनयू रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने कहा कि शिक्षक विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार की ओर से जारी सूचना में कहा कि जेएनयू के कुछ संकाय और छात्र संगठनों की ओर से लगातार प्रशासन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। इन वजहों से विश्वविद्यालय की छवि पर असर पड़ रहा है। कुमार ने कहा कि जेएनयू एक विश्वविद्यालय है, यहां पर छात्र पढ़ने आते हैं। कुछ लोगों द्वारा इसे राजनीतिक अखाड़ा बना दिया गया है। विशेष रूप से जेएनयू शिक्षक संघ विश्वविद्यालय के सभी नियमों और विनियमों का उल्लंघन कर रहा है। शिक्षक संघ द्वारा हाजिरी नियमों को चुनौती दी जा रही है। जबकि संकाय के अधिकतर सदस्य इस नियम को मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के नियमों के तहत ही दाखिले लिए जा रहे हैं। रजिस्ट्रार ने कई मुद्दों पर शिक्षक और छात्रसंघ पर झूठ फैलाने के आरोप लगाए हैं।
झा /देवन्द्र/ईएमएस/17/दिसंबर/२०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *