(नई दिल्ली) कैब चालक की गोली मारकर ली जान

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के सागरपुर एस्टेंशन इलाके में शनिवार देर रात ओला कैब चालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय जोगिन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जोगिन्द्र परिवार के साथ नजफगढ़ में रहता था। उसके पास अपनी गाड़ी थी, जिसे वह ओला कैब के रूप में चलाता था। शनिवार देर रात करीब 12.45 पर डाबड़ी नाले के पास कैब से जा रहे एक युवक ने जोगिन्द्र को खून से लथपथ में देखा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि जिन्होंने भी वारदात को अंजाम दिया है, उसने पहले जोगिन्द्र को रोक कर उसे गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। इस दौरान जोगिन्द्र की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद आरोपियों ने जोगिन्द्र को तीन गोलीयां मारी हैं। दो गोलिया जोगिन्द्र की छाती पर और एक गोली उसकी कनपटी पर मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
झा /देवन्द्र/ईएमएस/17/दिसंबर/२०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *