(नई दिल्ली) युवक की गोली मारकर हत्या, ३ आरोपी गिरफ्तार 

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके में आपसी झगड़े के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान विशाल उर्फ भोपू २१, गौरव १९ और जय १९ के रूप में हुई है। ये तीनों नंद नगरी के बी-१ ब्लॉक के ही रहने वाले हैं। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने इनके पास से बरामद कर लिया है।
डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि शनिवार रात १०:३० बजे के करीब कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि नंद नगरी इलाके में कांचीपुरा चौक के पास एक युवक को गोली मारी गई है। मृतक के भाई ने ही पुलिस को कॉल करके वारदात की सूचना दी थी। गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया है। उसकी पहचान नंद नगरी के बी-१ ब्लॉक में ही रहने वाले सनी गौतम उर्फ विशाल (२४) के रूप में हुई। वह ढोलक बजाने का काम करता था। पुलिस ने नंद नगरी थाने में मर्डर और आम्र्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि रात सवा १० बजे के करीब वह अपने घर से निकल कर बाहर गली में टहल रहा था, उसी दौरान दो-तीन लड़के अचानक वहां आए और उसके साथ झगड़ा करने लगे। उसी दौरान एक लड़के ने पिस्तौल निकाल कर सनी के सिर में गोली मार दी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। डीसीपी ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि सनी का तीन-चार दिन पहले भी इसी इलाके में रहने वाले कुछ लड़कों के साथ मामूली सी बात पर झगड़ा हुआ था। गली से गुजरने और गालीगलौच करने को लेकर यह विवाद हुआ था। उसी दौरान उन लड़कों ने सनी को देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस को पता चला कि आरोपी विशाल उर्फ भोपू ने अपने दो दोस्तों गौरव और जय के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके केस सॉल्व किया है।
झा/देवेन्द्र/ईएमएम/१७/दिसम्बर/२०१८/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *