(मुंबई) लता ने नव विवाहित ईशा व आनंद को दिया खास तोहफा

Uncategorized

मुंबई (ईएमएस)। प्रख्यात पार्श्व गायिका लता मंगेशकर ने देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल को हाल ही में हुए उनके विवाह के अवसर पर खास तोहफा दिया है। लता मंगेशकर ने नव विवाहित जोड़े को खास रिकॉर्डिंग गिफ्ट की, जिसमें गायत्री मंत्र, गणेश स्तुति और कपल के लिए खास संदेश रिकार्ड था। सबसे खास बात यह है कि यह रिकॉर्डिंग लता मंगेशकर की आवाज में थी। जानकारी के अनुसार, गायत्री मंत्र और गणेश स्तुति को शादी के दौरान भी प्ले किया गया था। काफी सालों बाद ऐसा हुआ है, जब लता मंगेशकर ने अपनी आवाज की रिकॉर्डिंग की। उल्लेखनीय है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुंबई में अंबानी निवास एंटेलिया में हुई थी। इसके खास अवसर के लिए पूरी इमारत को सजाया गया था। इस शादी में सिर्फ व्यापार जगत से जुड़े दिग्गज ही नहीं बल्कि देश-दुनिया की पॉलिटिक्स से जुड़े नामी चेहरे और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी शरीक हुए थे।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की यह शादी भारत की अबतक की सबसे महंगी शादी है। यह पिछले 37 साल में हुई दूसरी सबसे महंगी शादी है। पहले नंबर पर अब भी ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रिंस चार्ल्स और दिवंगत राजकुमारी डायना की शादी है, जो सन 1981 में हुई थी।
अनिरुद्ध, ईएमएस, 17 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *