(ग्वालियर) भाजपा के जिलाध्यक्ष पर फूट रहा है हार का ठीकरा

मध्य प्रदेश

ग्वालियर (ईएमएस) विधान सभा चुनाव में जिले की ६ मे ५ सीटों पर हुई भाजपा का हार के बाद अब चुनाव हारने को लेकर उम्मदीवार और उनके समर्थक भाजपा के जिलाध्यक्ष को हार का कारण बताने लगे है। जिले की भितरवार सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे सांसद अनूप मिश्रा ने तो बीते रोज सीधे तौर पार्टी के जिलाध्यक्षों को हार का दोषी ठहरा दिया है। वैसे भी भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष से सांसद अनूप मिश्रा की कभी पटरी बैठी ही नहीं।पूर्व में जब देवेश शर्मा को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया था तो इसका सबसे अधिक विरोध अनूप मिश्रा ने किया था। इतना ही नहीं जब पहली बार देवेश को जिलाध्यक्ष बनाया गया तो वह अनूप मिश्रा के घर उनकी आर्शीवाद लेने गए थे। उस समय पार्टी कार्यकर्ताओ को सामने देवेश का जो अपमान हुआ था। वह शायद देवेश शर्मा कभी भूल भी नहीं सकते है। वैसे पार्टी जिलाध्यक्ष को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का कट्टर समर्थक माना जाता है। और देवेश हमेशा श्री तोमर के विरोधियों के निशाने पर रहे है। चुनाव मे मिली हार के बाद अब भाजपा के नेता हार के लिए कभी संगठन कोई पार्टी के बडे नेताओं को दोषी बताने मे लगा है। बीते रोज पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया भी चुनाव मे हार के लिए बडे और जिम्मेदार नेताओें को दोषी ठहरा चुके है। कुल मिलाकर इन दिनों भाजपा में चल रही गुटवाजी खुलकर सामने आने लगी है।
राजेश शर्मा १७ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *