मालदीव को 1.4 अरब डालर का रिण देगा भारत

ताज़ा खबर

नयी दिल्ली 17 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव की विकास यात्रा में सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत मालदीव के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक अरब 40 करोड अमेरिकी डालर की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।
श्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ बैठक के बाद जारी वक्तव्य में कहा ,“
राष्ट्रपति सोलिह और मेरे बीच आज सौहार्दपूर्ण और मित्रता भरे वातावरण में बहुत सफल चर्चा हुई। हमने दोनों देशों के बीच परंपरागत मजबूत तथा मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मालदीव के लोगों का जीवन बदलने की मौजूदा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और जन केन्द्रित विकास के उसके विजन में मालदीव के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत मालदीव के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए बजट सहयोग , करेन्सी स्वैप के साथ-साथ रियायती दर पर एक अरब 40 करोड अमेरिकी डालर की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।
संजीव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *