(कोलकाता) ममता ने तापसी मलिक की बरसी पर उस किया याद

मध्य प्रदेश

कोलकाता (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तापसी मलिक की बरसी पर उस याद किया। वर्ष 2006 में भूमि अधिग्रहण को लेकर सिंगूर में हुए आंदोलन के दौरान तापसी का बलात्कार कर उस आग के हवाले कर दिया गया था। इसी दौरान बनर्जी ने 34 साल के वामपंथी शासन के दौरान राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। बनर्जी ने टवीट कर तापसी को उसकी बरसी पर श्रद्धांजलि। ममता ने कहा कि तापसी ‘सेव सिंगूर फार्मलैंड कमेटी’ की सदस्य थी। उसका झुलसा हुआ शव 18 दिसंबर 2006 को सिंगूर में टाटा मोटर्स की फैक्टरी साइट से बरामद हुआ था। वर्ष 2006 में सिंगूर में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया गया था, जब माकपा नेतृत्व वाली सरकार ने फैक्टरी के लिए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। आंदोलन कई महीनों तक चला था और देश-विदेश तक इसकी चर्चा थी। प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने से तत्कालीन विपक्षी नेता ममता बनर्जी को भी काफी लोकप्रियता मिली थी।
आशीष/18 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *