सागर सांसद का बेटा गिरफ्तार

Uncategorized

सागर (ईएमएस)। अनुसूचित जाति वर्ग के युवक के साथ मारपीट के आरोप में सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के पुत्र और सुरखी विधानसभा क्षेत्र से पराजित उम्मीदवार सुधीर यादव को विशेष अदालत ने जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को मतदान के दौरान राहतगढ़ में दीपेश अहिरवार वोट देकर बाहर निकला था। उससे भाजपा उम्मीदवार सुधीर यादव ने पूछा था, कि किसे वोट दिया है। उसने कहा कांग्रेस को इस पर सुधीर ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने यह मामला अदालत में पेश किया था। सुधीर यादव ने जमानत के लिए आवेदन दिया था किंतु विशेष न्यायाधीश ने जमानत आवेदन खारिज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
एसजे/गोविन्द/19दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *