सावित्री बाई फुले की जयंती ३ को मनाई जाएगी

Uncategorized

श्योपुर (ईएमएस) । देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती ३ जनवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर फुले ब्रिगेड द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फुले ब्रिगेड के संभागीय अध्यक्ष रामनरेश माली ने बताया कि, सावित्री फुले की जंयती कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर में विशाल रैली भी निकाली जाएगी। पुष्पराज सुमन को रैली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। फुले ब्रिगेड ने जंयती समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
राजेश शर्मा २० दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *