Uncategorized

24 दिसंबर को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ शपथ ग्रहण के बाद पहली बार गुरुवार को दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली रवाना होने के पूर्व वह राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भी चर्चा करेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर से राज्यपाल, अवकाश पर प्रदेश से बाहर जा रही हैं। उसके पूर्व मंत्री मंडल का पुनर्गठन होना निश्चित माना जा रहा है।
मुख्य मंत्री कमलनाथ आज मंत्रालय में मंत्रिमंडल गठन और प्रशासनिक कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। देर शाम वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे जहां पर वह है। मंत्रिमंडल गठन के संबंध में ए के एंटोनी से चर्चा करेंगे। कल उनकी चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से होगी और मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों और उनके विभागों के बारे में दिल्ली में चर्चा होगी। वह संसद सत्र में भी भाग ले सकते हैं।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलनाथ के मंत्रिमंडल में लगभग 20 सदस्य नियुक्त होंगे। इसके लिए पिछले 3 दिनों में नामों की सूची को तैयार कर लिया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में सभी छत्रपों ,के समर्थकों और मध्य प्रदेश के सभी हिस्सों और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिले। इसके लिए मुख्य मंत्री कमलनाथ ने काफी मंथन किया है।
मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर सूची का अनुमोदन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से कराकर 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। गुरुवार की शाम वह राज्यपाल से भेंटकर के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में भी चर्चा करेंगे। ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है।
एसजे/गोविन्द/20दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *