नदी के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैली

Uncategorized

ओकारेश्वर / नि प्र i  थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीलाया के पास स्थित नर्मदा नदी के किनारे 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैली इस संबंध में थानाप्रभारी जगदीश पाटीदार ने बताया कि नर्मदा नदी के किनारे नाव में व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी जिस पर बीट प्रभारी को ग्राम बीलाया भेजा गया था २० वर्षीय युवक ग्राम अखंड का निवासी देवीलाल पिता जय राम मानकर हमेशा की तरह मछली मारने गया था जब देर रात 19 दिसंबर को घर नहीं पहुंचा तो परिवार जन ढूंढने निकले 20 दिसंबर सुबह सूचना मिली की नर्मदा नदी के किनारे  नाव परशव पड़ा है ग्रामीणों ने देखा तो अखंड का देवीलाल जय राम के रूप में शिनाख्त हुई

युवक के शव को  मांधाता  पीएससी  में पोस्टमार्टम  करने के बाद  परिजनों को सौंपा थाना मांधाता द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है मामला हत्या का है या आत्महत्या पुलिस विवेचना में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *