महिंद्रा फस्र्ट चॉइस सर्विसेज ने मल्टी-ब्रांड टू-व्हीलर सर्विसिंग के क्षेत्र में प्रवेश किया

इंदौर

इंदौर,महिंद्रा फस्र्ट चॉइस सर्विसेज (एमएफसी सर्विसेज) ने मल्टी ब्रांड टू-व्हीलर सर्विसिंग बिजनेस में आने की घोषणा की। एमएफसी सर्विसेज, मल्टी ब्रांड कार सर्विसिंग में पहले से ही मार्केट लीडर के रूप से स्थापित है।

महिंद्रा फस्र्ट चॉइस सर्विसेज  20.7 अरब अमरीकी डालर वाले महिंद्रा ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और 25 राज्यों के 250 से अधिक शहरों में 330 कार सर्विस वर्कशॉप के मजबूत नेटवर्क के साथ असंगठित ऑटो आफ्टरमार्केट इंडस्ट्री को संगठित करने में नेतृत्वकारी भूमिका निभायी है। एमएफसी सर्विसेज के ग्राहकों को अपने वर्कशॉप तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलती है जहां उन्हें गुणवत्ता सेवा,समय पर डिलिवरी और उच्च ग्राहक संतुष्टि प्रदान करने वाले कुशल टेकनीशियन्स की सेवा प्राप्त होती है।

श्री आलोक कपूर, हेड-फ्रेंचाइजी बिजनेस ऑपरेशंस, महिंद्रा फस्र्ट चॉइस सर्विसेज ने कहा कि ष्वर्तमान में टू-व्हीलर्स सर्विसिंग व्यवसाय पर स्वतंत्र गैराजों का प्रभुत्व है। हम टू-व्हीलर सर्विसिंग के लिए संगठित और व्यवस्थित वातावरण  बनाने में सबसे अग्रणी भूमिका निभाना चाहते हैं। अपने ग्राहकों को सस्ती सेवाएं प्रदान करते हुए, हमारा उद्देश्य सर्विस कॉस्ट, स्पेयर पार्ट्स की अनुपलब्धता के साथ-साथ पहुंच योग्य सर्विस सेन्टर जैसी चुनौतियों का समाधान करना है। वर्तमान में, हमने 16 स्थानों पर टू-व्हीलर सर्विसिंग बिजनेस लॉन्च किया है, और 2023 तक, भारत में 2,500 सर्विस सेंटर्स बनाने का हमारा लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *