फसलों पर जमी बर्फ, किसानों की चिंता बढ़ी

Uncategorized

पहाड़ो से उत्तरी हवाओं के साथ रेगिस्तान पहुंची बर्फीली सर्दी ने राजस्थान के चूरू जिले को जमा दिया है। 10 दिन लगातार कड़ाके की ठंड पडने के बाद पिछले तीन दिनों से यहां रात का पारा गिरकर 0 डिग्री के इर्दगिर्द पहुंच गया है। हालात यह है कि यहां खेतों में फसलों पर बर्फ की चादर जम गई है। साथ ही घरों के बाहर रखा पानी भी जम गया है। दिनभर चल रही शीतलहर ने यहां आमजन को झकझोर कर रख दिया है। कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। खेतों में फसलों पर बर्फ जम जाने से अब किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *