स्कूल से लौट रहे दो बच्चों का अपहरण, फिरौती नहीं मिली तो फावड़े से काट डाला

Uncategorized

-एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
लखनऊ (ईएमएस)। यूपी के सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के कटका बाजार के पास से अपहृत किए गए दो स्कूली बच्चों को बदमाशों ने फावड़े से काट डाला। जिससे एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा बच्चा गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंट्र में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
स्कूल से घर आते समय किया अपहरण
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महिलो आशापुर के रहने वाले राकेश कुमार की कटका बाजार में फूलों के दुकान है। बड़े पैमाने पर सजावट का काम करते हैं। उनके दो बच्चे 6 साल प्रियांश कक्षा एक और 8 साल दिव्यांश सरस्वती शिशु मंदिर कटका में कक्षा दो के छात्र हैं। गुरुवार को दोपहर 12 बजे स्कूल में छुट्टी होने पर पैदल ही घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया।
मांगी 50 लाख की फिरौती
इसके बाद बच्चों के पिता के फोन पर 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई। रात में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान प्रियांश की लाश और दिव्यांश को गंभीर हालत बरामद किया गया। पुलिस की गोली लगने से एक अपहरणकर्ता शिवपूजन राय घायल हो गया, उसे भी राजधानी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *