भूस्खलन के मलबे में दबकर सात श्रमिकों की मौत, तीन गम्भीर

मध्य प्रदेश

देहरादून, 21 दिसम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चारधाम यात्रा मार्ग (आल वेदर रोड) निर्माण के दौरान भूस्खलन के मलबे में दब जाने से सात श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने यूनीवार्ता को बताया कि गौरीकुंड मार्ग पर बांसवाड़ा के पास आल वेदर रोड कटिंग के दौरान भूस्‍खलन हो गया। मलबे में दबने से सात मजदूरों की मौत हो गयी जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। तीन घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
श्री घिल्डियाल खुद रुद्रप्रयाग से 22 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर राहत कार्य संचालित करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे यह दुर्घटना हुई।
सं.रमेश.श्रवण
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *