अखिलेश का तंज सत्ता सुख मिलने के बाद गौमाता को भूले सीएम योगी

Uncategorized

 अपने गौ प्रेम के लिए मशहूर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही लोगों को उम्मीद थी कि 3 करोड़ से अधिक गायों व 450 से अधिक गौशालाओं के अच्छे दिन आने वाले है। उम्मीद तो इतनी गौशालाएं खुलने की थी कि सड़कों पर कोई गाय आवारा नहीं घूमेगी जिससके पशु तस्करी पर भी रोक लगेगी। सूबे की सरकार बने हुए 1 साल से भी अधिक का समय हो गया है, इसके बावजूद अवारा पशुओं का सड़कों पर घूमना लगातार जारी है। जिस वजह से यह कई बार दुर्घटना हो जाती है। इसी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खेत में किसान का नुक़सान तो एक्सप्रेस वे पर इंसान की जान दोनों जगह गऊ माता का अपमान, कहां है सरकार का स्वाभिमान? इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें एक्सप्रेस वे पर काफी अवारा पशु घूम रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ ने अपने जीवन का सर्वाधिक समय हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने वाली गायों की देखभाल और रक्षा में बिताया है। गायों के लिए रोज़ सुबह 3 बजे उठकर उनके नाम से बुलाने और उन्हें खाना खिलाने से पहले नाश्ता तक नहीं करने वाले योगी पर अब सत्ता सुख मिल जाने के बाद सूबे की गायों के प्रति असंवेदनशील होने और गौ माता से किए वादे पूरे नहीं करने का गंभीर आरोप लग रहे हैं।
आशीष/22 दिंसबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *