मां का रोल ठीक से नहीं निभा पाऊंगी‘‘: जिया शंकर

Uncategorized

एंड टीवी का शो ‘मेरी हानिकारक बीवी‘ पुरुषों की मर्दानगी से जुड़ी पारंपरिक सोच से हटकर एक अलग विषय पेश कर रहा है। यह शो नसबंदी जैसे संवेदनशील मुद्दे में गहराई से झांकता है और इस समय अपने दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। इस कहानी में आए ऐसे ही एक दिलचस्प मोड़ के साथ अब यह शो 5 साल का लीप लेने जा रहा है। लीप के बाद इस शो की कहानी और किरदारों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। हानिकारक डॉक्टर ईरा, जिसे अपने ही पति की नसबंदी के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है, अब 5 साल की एक बेटी की मां बनी नजर आएंगी।

जहां ईरा, मां बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वहीं इस किरदार को निभा रहीं एक्ट्रेस जिया शंकर बताती हैं कि उन्हें मां का रोल करते हुए अजीब-सा अनुभव हुआ। मुझे इस बात का डर था कि शायद मैं इस रोल में सहज नहीं रह पाऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *