निगम के नोटिस पर ताई द्वारा हस्तक्षेप : आयुक्त को घर बुलाया 

Uncategorized

इंदौर, २२ दिसंबर । संपत्ति कर के पुनर्निर्धारण को लेकर नगर निगम ने हजारों मकान मालिकों को नोटिस थमा दिए हैं। इस मामले में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने हस्तक्षेप कर निगमायुक्त आशीषसिंह को तलब कर लिया। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में पुनर्विचार की आवश्यकता है क्योंकि आम जनता में भय का वातावरण बना हुआ है।
दिल्ली से लौटने के बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने निगम आयुक्त आशीष सिंह को अपने निवास पर बुलाया। महाजन निगम द्वारा जारी किए गए संपत्ति कर के पुनर्निर्धारण नोटिसों को लेकर नाराज थी। चर्चा के दौरान उन्होंने संपूर्ण प्रकरण की जानकारी ली। ताई का कहना था कि पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है। हजारों की संख्या में निगम ने ऐसे नोटिस जारी किए हैं जिससे माहौल खराब हो रहा है। नोटिस देने के पहले निगम ने इनके मकानां का फिजिकल वैरीफिकेशन भी नहीं करवाया है। पूरी प्रक्रिया में आम आदमी को विश्वास में लेकर ही काम करना चाहिए। सिंह का कहना था कि पिछले दिनों निगम ने पूरे शहर का जीआईएस सर्वे कराया है। इसमें मकानों का वास्तविक क्षेत्रफल मालूम पड़ा। निगम ने इस पर उन लोगों को नोटिस दिया। वर्तमान संपत्तिकरण के क्षेत्रफल का सर्वे में दस प्रतिशत से ज्यादा का अंतर आया है। नोटिस के पहले मकानों का फिजिकल सर्वे भी करवा रहा है। दोनों क्षेत्रफलों के अंतर के संपत्ति कर की राशि जमा कराई जा रही है। नोटिस में जवाब का प्रावधान है।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *