आज इंदौर में रहकर दिग्विजय सिंह कांग्रेसियों से मिलेंगे

इंदौर

इंदौर, २२ दिसंबर । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आ रहे है। वे दिल्ली से आएंगे। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह प्रदेश में कांग्रेस की सरकारर बनने के बाद सिंह पहली बार दिल्ली से इंदौर आएंगे। रविवार को सिंह दिनभर शहर में घूमेंगे और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शहर की चार सीटें क्यों हारी? इसको लेकर समीक्षा भी करेंगे। सिंह समर्थकों और कांग्रेस नेताओं से मेल-मुलाकात करेन के बाद शाम ५ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *