ट्रेकर के पलटने से दो बाराती की मौत ,चार घायल

Uncategorized

बोकारो 09 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के गलगलटांड के निकट आज ट्रेकर के पलटने से दो बाराती की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ट्रेकर पर सवार बाराती चंदनकियारी के सिमोलटांड पंचायत से पश्चिम बंगाल के मानभूम जिले के हाथीगादा मंदिर जा रहे थे तभी झरिया रोड के मुख्य मार्ग पर गलगलटांड के निकट ट्रेक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो बाराती की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान पुष्पा देवी (40) और प्रेम चंद महतो (40) के रूप में की गयी है।घायलों को चंदनकियारी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया गया है।
सं प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *