बालासाहेब ठाकरे को सचिन का‌ सलाम !

Uncategorized

2019 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ठाकरे की रिलीज़ की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं. सभी फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं,‌ सिर्फ़ फ़िल्म के मेकर्स ही नहीं, बल्कि आम जनता और सेलिब्रिटीज़ में भी इसी तरह का जोश है. इस बीच,  सचिन तेंदुलकर ने बालासाहेब ठाकरे जैसी महान शख़्सियत पर बनी फ़िल्म को लेकर अपने विचार को एक वीडियो बाईट के ज़रिये ज़ाहिर किया. ठाकरे 25 जनवरी में देशभर में रिलीज़ होगी. , तेंदुलकर ने बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए कहा, “जब मैं शिवाजी मैदान में क्रिकेट खेला करता था, उस वक्त मैंने कई बार बालासाहेब ठाकरे की रैली के‌ लिए हो रही तैयारियों को बेहद करीब से देखा है. उन्हें सुनने के लिए आनेवालों के उत्साह को भी बेहद करीब से महसूस किया है.”

सचिन ने भावुक होकर आगे कहा, “मैं जब भी किसी टूर्नामेंट खेलने के लिए कहीं जाता था और अगर उससे पहले मैं बालासाहेब ठाकरे से मिलता कभी, तो वो मुझसे हमेशा देश का‌ नाम रौशन करने के लिए कहते थे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *