पंजाब और चर्चिल ब्रदर्स ने खेला गोल रहित ड्रा

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश साहित्य

पंचकूला, 28 अक्टूबर (वार्ता) गत चैंपियन मिनर्वा पंजाब और गोवा के चर्चिल ब्रदर्स ने 12वीं हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में रविवार को गोल रहित ड्रा खेला।
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब और चर्चिल ब्रदर्स ने ड्रा से अंक बांट लिए। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। दोनों टीमों ने इस मुकाबले में मौके बर्बाद किये और वे गतिरोध नहीं तोड़ पायीं।
पंजाब टीम ने पहले हाफ के मुकाबले दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया लेकिन उसे गोल करने में कामयाबी नहीं मिली।
राज
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *