आलोकनाथ के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

FEATURED मध्य प्रदेश

मुंबई, 21 नवंबर (वार्ता) लेखिका-टी वी सीरियल निर्माता ने एक माह पहले फिल्म अभिनेता आलोकनाथ के खिलाफ लगभग दो दशक पहले किये गये बलात्कार की पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी जिस पर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया।
पीड़िता ने मीटू के तहत आलोकनाथ पर पहले आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि 19 वर्ष पहले आलोकनाथ ने उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद बलात्कार किया था। उस समय दोनों एक टीवी शो के लिए काम कर रहे थे। पीड़िता ने पहले मीटू के तहत आलोकनाथ का नाम लेने के बजाय हिंदी शब्द ‘संस्कारी’ का उपयोग किया था।
पीड़िता के अलावा अभिनेत्री संध्या मृदुल और दीपिका अमीन ने भी आलोकनाथ पर यौन शोषण करने के आरोप लगाये थे।
बासठ वर्षीय आलोकनाथ ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। शिकायतकर्ता के खिलाफ आलोकनाथ ने उनकी छवि खराब करने के मामले में 15 अक्टूबर को मानहानि का दावा किया था।
त्रिपाठी.श्रवण
वार्ता
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *