इटली के साथ औद्योगिक सहयोग के अगले चरण की शुरुआत

FEATURED मध्य प्रदेश

नयी दिल्ली 30 अक्टूबर (वार्ता) भारत और इटली ने आज औद्योगिक सहयोग के अगले चरण की शुरुआत की तथा व्यापार की बाधाओं को दूर करने के लिए एक सीईओ फोरम के गठन और फास्ट ट्रैक मकेनिज्म बनाने पर सहमत हुये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की यात्रा पर आये इटली के प्रधानमंत्री जुज़ेप कोन्ते ने यहाँ भारत-इटली प्रौद्योगिकी सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान बताया कि सम्मेलन में शामिल होने से पहले दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक बेहद सफल रही। इस दौरान पारस्परिक संबंधों के भविष्य पर चर्चा हुई।
श्री मोदी ने ‘भारत-इटली औद्योगिक सहयोग’ के अगले चरण की शुरुआत की घोषणा की। द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहयोग पर संयुक्त समिति के तत्त्वावधान में कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के सीईओ फोरम तथा व्यापार की बाधाओं को दूर करने के लिए फास्ट ट्रैक मकेनिज्म का गठन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इटली के साथ जीवन शैली से जुड़े साधनों जैसे परिवहन साधन आदि के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया जायेगा। इसके अलावा कौशल विकास के लिए कौशल आधारित भारतीय-इतालवी उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित किया जायेगा।
अजीत /शेखर
जारी (वार्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *